नसीराबाद देरांठू बाईपास देर रात्रि में गोवंशो से भरा ट्रक को गौ रक्षों ने पकड़ा
नसीराबाद और पुष्कर पुलिस पहुंची
गोवंश से भरे ट्रक को तिलोरा गौशाला में भिजवाया
दो गोवंश की हुई मौत
एक ट्रक में 42 गोवन्शो को भर रखा था
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद देरांठू बाईपास पर गोरक्षको की टीम ने देर रात्रि में अपनी जान जोखिम में डालकर गोवंश से भरे एक ट्रक को पकड़ा । जानकारी के अनुसार देर रात्रि में नसीराबाद के पास देराठु बाईपास पर गो रक्षको को सूचना मिली थी एक ट्रक DD 01 E 9566 में गोवंश भरकर ले जा रहे हैं । गो रक्षकों ने ट्रक का पीछा किया और अपनी जान जोखिम में डालकर देराठू बाईपास पर रुकवाया , गाडी को रुकवाते ही ट्रक में बैठे ट्रक ड्राइवर और गौ तस्कर गाडी से उतर कर फरार हो गए । मामले की जानकारी मिलते ही नसीराबाद सिटी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और गो वंश से भरे ट्रक को थाने लेकर आई । वही सभी गौ वंश को सुबह पुष्कर के निकटवर्ती गांव तिलोरा में स्थित श्री पुष्कर गौशाला सेवा समिति में पहुचाया । जहाँ सभी गोवंशों को उतारा गया , जिनमे दो गौ वंश की दम घुटने से मौत हो गई।बाकी गौ वंश अर्द्ध मूर्छित अवस्था मे हो रखे थे।नसीराबाद के गौ रक्षक घीसू लाल ने बताया कि देर रात्रि को सूचना मिली कि गौ तस्कर किसी ट्रक में गोवंश भरकर ले जा रहे हैं । मामले की जानकारी मिलते ही राजू सांवरिया , विजय कोली , जसवीर सिंह , भूपसिंह खरवा सहित काफी संख्या में गौरक्षको ने ट्रक का पीछा कर देरांठू बाईपास पर ट्रक को काफी मुश्किल से रुकवाया । वहीं गौ तस्कर गाडी रुकवाते ही रात्रि का फायदा उठाकर फरार हो गए। ट्रक के अंदर 42 गोवंश को रस्सी से बांधकर ठुस ठूस कर भर रखा था । जिस पर मामले की जानकारी नसीराबाद सिटी थाने को दी गई । नसीराबाद सिटी थाने की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और ट्रक को थाने लेकर आई और सुबह तिलोरा में स्थित गौशाला में गोवंश को सुरक्षित लेकर आए । लेकिन इनमें से दो गौ वंश की मौत हो गई और शेष गौ वंश अर्द्ध मूर्छित हो रखे थे। वही मामले की जानकारी मिलती है पुष्कर पुलिस की तिलोरा गौशाला पहुंच गई तथा काफी संख्या में गौ रक्षक भी इकट्ठे हो गए । श्री पुष्कर गौशाला समिति के धीरज राम महाराज ने बताया कि गौ तस्करों ने कचरे और खाली पानी की बोतलों की आड़ में गौ वंशों को ट्रक में भर रखा था। उन्होंने बताया कि प्रशासन और राज्य सरकार की लापरवाही के चलते राज्य में आए दिन गौ तस्करी हो रही है। लेकिन राज्य सरकार द्वारा सख्त कानून नहीं बनाने के कारण इनके दिन बे दिन हौसले बुलंद होते जा रहे हैं । इसलिए राज्य सरकार को गो तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनना चाहिए तभी हमारी गौ माता की रक्षा हो सकती है। बताया गया की गौ तस्करों ने गोवंश को भूखे प्यासे रखने और नशे के इंजेक्शन लगा देने तथा इनकी रस्सी से बांधकर ट्रक में ठूस ठूस कर भर दिया । जिसके चलते गोवंशों की हालत खराब होगी और दो गो वंश की मौत हो गई । वही तिलोरा गौशाला पर चिकित्सा टीम भी मौके पर पहुंच गई और अर्ध मूर्छित घायल गौ वंशों का तुरंत इलाज किया। वहीं नसीराबाद सिटी थाने के एस आई अर्जुन ने बताया कि ट्रक को जप्त कर गौ तस्करों के खिलाफ जो भी कानूनी कार्रवाई होगी की जाएगी। इस अवसर पर ओमप्रकाश भाट सहित काफी संख्या में गौ रक्षक मौजूद थे।