कथा सुनने उमड़ रहे है गौभक्त व धार्मिक आस्था के श्रद्धालु लोग

कथा सुनने उमड़ रहे है गौभक्त व धार्मिक आस्था के श्रद्धालु लोग
-नियामत जमाला-
भादरा,13 नवंबर/ निकटवर्ती गांव डूंगराना में श्री श्याम देवाय गौशाला में चल रहे श्री मद्भागवत ज्ञान कथामृत में बड़ी संख्या में गौभक्त व धार्मिक आस्था रखने वाले श्रद्धालु पहुंच कर कथा सुनने का लाभ उठा रहे है। आज पूर्व संसदीय सचिव व पूर्व भादरा विधायक जयदीप डूडी व ब्लाक कांग्रेस कमेटी देहात मंडल भादरा के निवर्तमान अध्यक्ष सतपाल नेहरा ने वहाँ पहुंच कर कथा श्रवण किया। गौशाला कमेटी की ओर से इन दोनों का स्वागत करते हुए उनका प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। दोनों ने गौशाला की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और आर्थिक सहयोग भी किया। इस अवसर पर हरीराम बिजारणियां, धर्मपाल महला, राम कुमार मूंड, रामस्वरूप शर्मा, बनवारी लाल मोठसरा, महावीर प्रसाद शर्मा, जयसिंह खाती, इंद्रराज मूंड सहित गांव डूंगराना के अनेक गण्यमान्य लोग उपस्थित थे। गौशाला अध्यक्ष श्री चन्द्र शर्मा ने सभी का आभार जताया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment