अंतर्राष्ट्रीय होली महोत्सव 2023
निगम अध्यक्ष राठौड़ ने किया पोस्टर का विमोचन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । राजस्थान पर्यटन विकास निगम पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन अजमेर द्वारा आगामी 4 मार्च से 7 मार्च तक पुष्कर में आयोजित अंतराष्ट्रीय होली महोत्सव 2023 के पोस्टर का गुरुवार को जिला कलेक्ट्री में राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौर ने विमोचन किया । निगम अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव 2023 के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए पोस्टर का विमोचन किया गया । यह पोस्टर अजमेर के धार्मिक संस्थानों सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी संस्थाओं एवं सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाएंगे ।
उन्होंने बताया कि अंतराष्ट्रीय होली महोत्सव 2023 के सभी प्रारंभिक प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है । अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव में जिला प्रशासन पुलिस विभाग होमगार्ड सिविल डिफेंस शिक्षा विभाग जनप्रतिनिधि गण समाजसेवी संस्थाओं एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से विशाल आयोजन कियें जाएगें ।
इस अवसर पर राजस्थान पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक वीपी सिंह जिला कलेक्टर अंशदीप , पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा , सुनील विश्नोई , अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर भावना गर्ग , अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त अक्षय गोदारा , पर्यटन विभाग के उपनिदेशक अशोक शर्मा , नगर पालिका पुष्कर के पूर्व अध्यक्ष दामोदर शर्मा , जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी शिव कुमार बंसल , विवेक पाराशर , नोरत गुर्जर , अरुण पाराशर , बैजनाथ पाराशर , हेमंत जोधा , कृपाल सिंह राठौड़ , विश्राम चौधरी , अब्दुल फरहान खान , सम्राट उटडा , सर्वेश् पारीक , गुल मोहम्मद , जूलियस क्लेमेट सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।