रासलाना वितरिका और सिद्धमुख फीडर में पानी चोरी रोकने के लिए लगातार गश्त जारी
-नियामत जमाला-
भादरा, 10 नवंबर/ सिद्धमुख सिंचाई परियोजना के ग्रुप बी के 4 से 12 नवंबर तक के रैगुलेशन में पानी चोरी रोकने के लिए पुलिस प्रशासन और सिंचाई विभाग द्वारा दिन रात गश्त की जा रही है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार लगातार गश्त होने से पानी चोरी पर काफी हद तक अंकुश लगा है। उपखंड अधिकारी द्वारा भी नहर पर गश्त की गई हैं। सिंचाई विभाग द्वारा पानी चोरी रोकने के लिए टीमें बढ़ाकर 12 टीम कर दी गई है। जिससे लगातार गश्त होने से बी ग्रुप की अंतिम नहरों में भी पानी प्रवाहित हो रहा है। गश्त में सिंचाई विभाग में महिला कनिष्ठ अभियंता अंजू सिरोवा व चंद्रकला कनिष्ठ अभियंता भी मुस्तैदी से नहरों पर गश्त कर रही हैं । पानी चोरी में लगातार गश्त से पानी चोरों में भय का माहौल है । विभाग के अनुसार पानी चोरी के प्वाइंट के लिए आबपाशी करवाई जा रही है । आबपाशी के उपरांत सिंचाई थाना नोहर में एफआईआर दर्ज करवाएं जाएंगे। फोटो_रासलाना वितरिका पर गश्त करते कनिष्ठ अभियंता अंजू शिरोवा