क्षत्रिय सेवा संस्थान का चितंन शिविर विजयनगर मेहुआ आयोजित

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

क्षत्रिय सेवा संस्थान का चितंन शिविर विजयनगर मेहुआ आयोजित

अजमेर । क्षत्रिय सेवा संस्थान बिजयनगर द्वारा आज रविवार को राजपूत छात्रावास मे एक चितंन शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के पूर्व सभी राजपूत युवा केसरिया साफा व सफेद कुरता धोती मे नजर आए । कार्यक्रम मे आये सभी राजपूत युवाओं व महिलाओं के तिलक कर मुँह मिठा कर वाहन जूलुस निकाला गया । वाहन रैली को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राठौड़ , हुरडा प्रधान कृष्णा सिह , करतार सिंह राठौड़ ने झंडी दिखाकर रवाना किया । जूलूस मे मातृशक्ति ने भी भाग लिया । वाहन जूलूस गुलाबपुरा के सभी मोहल्लों व बाजारो से निकल कर वापस छात्रावास पहुंचा । जूलूस का गुलाबपुरा वासियों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया । आयोजित जूलूस मे बड़ा ही अनुशासन देखने को मिला । उक्त मौके पर प्रधान कृष्ण सिंह राठौड़ , पूर्व पालिकाध्यक्ष करतार सिंह राठौड़ , क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट जिला अध्यक्ष एवं पार्षद प्रतिनिधि महेंद्र सिंह जामोला , मंगल सिंह रावत , शिव सिंह शक्ति सिंह डावर ,फतेह सिंह सोलंकी , देवेंद्र सिंह , महीपाल सिंह देवरी , महेंद्र सा नांदसी , शेर सिंह , बल वीर सिंह , शिव सिंह , एम एस राजावत , विक्रम सिंह भाटी , शिव नाथ सिंह , एस एस शेखावत, यज्ञ पाल सिंह , गुमान सिंह , हमेंद्र सिंह , कुलदीप सिंह , दुर्गा सिंह , महिला जिला अध्यक्ष सुमन कंवर , डॉक्टर चुंडावत मैडम , रीना कंवर, रिंकू कंवर , गोपाल कंवर , सरिता कंवर, लक्ष्मण कंवर संतोष कंवर सहित सैकड़ों महिला पुरूष उपस्थित थे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment