नसीराबाद मे तीन ओर सड़कों के शुभारम्भ के साथ निर्माण कार्य हुआ शुरू

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

नसीराबाद मे तीन ओर सड़कों के शुभारम्भ के साथ निर्माण कार्य हुआ शुरू

अजमेर । नसीराबाद नगर पालिका अध्यक्ष शारदा मित्तल वाल गोमा के अथक प्रयास से छावनी क्षेत्रवासियों को इंदिरा रसोई 8 रुपए में भोजन,50000 का ब्याज मुक्त ऋण, आधुनिक सुलभ शौचालय ,14 सड़कों के निर्माण सहित अनेक सौगात मिल रही है ।
वर्षों से छावनी क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण कार्य लगातार तेज प्रकृति पर कार्यरत है । जिस पर पालिका अध्यक्ष शारदा मित्तल वाल गोमा ने नगर पालिका के साथ छावनी क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण नगर के लिए पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर के साथ अथक प्रयास से नगर पालिका बजट से निर्माण कार्य करवाए जा रहे है । विकास कार्य को गति प्रदान करते हुए मेजर कमलेश स्कूल,गणेश चौराहे से लोहार बस्ती ,रामलीला चौक से गुजर बस्ती तक सड़क निर्माण का शुभारंभ पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर के सानिध्य मे गणेश चौराहे से विधि विधान के साथ पूजा कर कार्य शुरू किया । जिस पर क्षेत्र वासियों ने पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर और चेयरमैन शारदा मित्तल वाल गोमा का आभार प्रकट किया । वही समाजसेवी हरीश गोमा को क्षेत्रवासियों ने माला पहनाकर स्वागत किया।जिस पर क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही । शुभारंभ कार्य के समय मुकेश कुमार ,विजय चौहान आदि सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । इससे पूर्व भी तीन सड़क,बस स्टैण्ड,बस स्टैण्ड से मिशन ग्राउंड व जामा मस्जिद रोड का कार्य भी प्रगति पर है।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment