अजमेर संसदीय क्षैत्र के राजकीय विद्यालयों में हो अतिरिक्त कक्षाकक्षों का निर्माण:- सांसद भागीरथ चौधरी।
समग्र शिक्षा अभियान के तहत वर्ष 2022-23 में 500 नये कमरों के निर्माण की रखी मांग
बजट सत्र में आज नियम 377 के तहत अतिरिक्त कक्षाकक्षांे के निर्माण का उठाया मुद्दा
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर सांसद श्री भागीरथ चौधरी ने मगंलवार को लोकसभा में बजट सत्र के दौरान नियम 377 के तहत अविलम्बनीय लोक महत्व के बिन्दु पर चर्चा के दौरान बोलने का अवसर मिलने पर अजमेर संसदीय क्षैत्र में स्थित रा.उ.प्रा.वि./रा.मा.वि./रा.उ.मा.वि. में नवीन अतिरिक्त कक्षा कक्षों एवं चारदिवारी निर्माण कार्य हेतु राष्ट्रीय समग्र शिक्षा अभियान के तहत् आगामी वित्तिय वर्ष 2022-23 की विभागीय कार्य योजनाओं में आवश्यक बजट आवंटन कराने की पुरजोर मांग रखी। सांसद श्री चौधरी ने सदन को अवगत कराया कि राष्ट्रीय समग्र शिक्षा अभियान जो कि पूर्व में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के नाम से संचालित था, एक केन्द्र प्रवृतित योजना हैं जिसमें केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार का हिस्सा 60/40 हैं। लेकिन गत 2 वर्षो में कोरोना संक्रमण के चलते उक्त योजना में बजट आवंटन कम होने के साथ-साथ राजस्थान सरकार द्वारा चुनावी घोषणाओं के तहत नवीन विद्यालयों की स्थापना एवं नवक्रमोन्नत विद्यालयों की संख्या ज्यादा होने से राजस्थान प्रदेश के शिक्षा व्यवस्था का भौतिक ढांचा डगमगा सा गया हैं। तो दूसरी ओर गत 2 वर्षों में कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश के निजी स्कूलों द्वारा विद्यार्थीयों से जबरन फीस वसूली और विवादों के बीच आमजन की आर्थिक स्थिति कमजोर होने से सरकारी स्कूलों में लगभग 20 से 25 प्रतिशत नामांकन बढ़ा हैं। लेकिन प्रदेश के उक्त सभी सरकारी विद्यालयों में बैठने के लिए समूचित कमरों एवं अन्य भौतिक सुविधाओं का अभाव होने से बच्चें एवं उनके अभिभावक परेशान हो रहें हैं। कई विद्यालयों में मजबूरीवशः बच्चों को खुले स्थान पर तो कईं विद्यालयों में बरामदें में बैठकर मजबूरीवशः पढाई करनी पड़ रही हैं। मेरे अजमेर संसदीय क्षेत्र के 8 विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न विद्यालयों के अन्तर्गत राष्ट्रीय समग्र शिक्षा अभियान के तहत वर्तमान परिपेक्ष में लगभग 500 कमरों की महती आवश्यकता हैं। अत मेरे संसदीय क्षेत्र अजमेर में स्थित विभिन्न राजकीय उच्च प्राथमिक/माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रस्तावित अतिरिक्त कक्षा कक्षों एवं चारदिवारी निर्माण कार्य हेतु राष्ट्रीय समग्र शिक्षा अभियान के तहत् आगामी वित्तिय वर्ष 2022-23 में आवश्यक बजट आवंटन कराने की महत्ती स्वीकृति जारी कराकर मुझे अनुग्रहीत करावें। साथ ही जिस प्रकार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जिसमें भी केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार का हिस्सा 60/40 है की भांति इनका लोकार्पण एवं शिलान्यास संबंधित संसदीय क्षेत्र के सांसद के द्वारा कराया जाता हैं। उसी भांति उक्त योजना अन्तर्गत निर्मित विद्यालयी कक्षा-कक्षों के लोकार्पण एवं शिलान्यास हेतु संबंधित संसदीय क्षेत्र के सांसद के अनुमोदन एंव स्वीकृति को प्राथमिकता प्रदान कराने के सक्षम विभागीय आदेश जारी करावें। ताकि केन्द्र सरकार की उक्त जनकल्याणकारी योजना का जनहित में ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार हो सके। ज्ञात रहें कि सांसद श्री चौधरी ने संसदीय क्षैत्र में भ्रमण एवं जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित उच्च प्राथमिक/माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययरत छात्र छात्राओं की संख्या अधिक होने एवं समुचित कक्षा कक्षों/पुस्तकालय कक्ष/प्रयोगशाला कक्ष/कम्प्युटर कक्ष/बडे हॉल आदि के प्रर्याप्त नहीं होने के कारण छात्र छात्राओं को शिक्षा अध्ययन का समग्र लाभ नहीं मिलने और विद्यालयों को आंवटित खेल मैदानों की चारदिवारी नहीं होने से उस पर अतिक्रमण किये जाने से विद्यालय प्रशासन द्वारा अनेक कठिनाईयों का सामना करने के संबंध में समय-समय पर अवगत कराया। जिसके संन्दर्भ में सांसद श्री चौधरी ने गत 2 वर्षो में लोकसभा क्षेत्र के उक्त सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के विद्यालयों में डाईस के अनुसार आवश्यक अतिरिक्त नवीन कक्षा कक्षों के साथ साथ खेल मैदान की चारदिवारी निर्माण हेतू संम्बन्धित वित्तीय वर्ष में आवश्यक सक्षम वित्तीय स्वीकृति जारी कराने हेतु पत्राचार भी किया। तत्पश्चात सम्रग शिक्षा अभियान से बजट स्वीकृत होकर अजमेर संसदीय क्षैत्र के विभिन्न विद्यालयों में कक्षाकक्षों एवं शौचालयों का निर्माण कार्य प्रगतिरत हैं ।