अजमेर मे कल होगा संविधान दिवस का आयोजन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर मे कल होगा संविधान दिवस का आयोजन

अजमेर । नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए कल शुक्रवार को संविधान दिवस मनाया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि इसके अंतर्गत संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन , राजकीय कार्यालयों, शिक्षा संस्थाओं एवं स्वायत्त शासन संस्थाओं में किया जाएगा। संविधान की प्रस्तावना को ऑनलाइन पढ़ने की भी व्यवस्था की गई है। संवैधानिक लोकतंत्र पर ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी में भाग लेकर प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया जा सकता है।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment