कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जग जागरण के तहत गांधी पार्क में सभा कर मंहगाई के प्रति जताया विरोध
-नियामत जमाला-
भादरा, 16 नवंबर /अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 14 नवंबर से 29 नवंबर 2021 तक पूरे देश में कांग्रेस द्वारा महंगाई के खिलाफ चलाए जाने वाले जन जागरण अभियान के तहत पद यात्रा और प्रदर्शन में मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देहात भादरा के निवर्तमान अध्यक्ष सतपाल नेहरा के नेतृत्व में पद यात्रा और प्रदर्शन किया गया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाँधी पार्क में एकत्रित होकर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर पुष्प एवं माला अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर बोलते हुए निवर्तमान देहात अध्यक्ष सतपाल नेहरा ने कहा कि मोदी सरकार झूठे वादे कर व अच्छे दिनों का नाम लेकर सत्ता में आई है जबकि महंगाई आसमान छू रही है, पैट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस के बढ़े हुए दामों से आम जनता परेशान है।उन्होंने पैट्रोल-डीजल से एक्साइज ड्यूटी कम करने की मांग की। जिससे आम जनता को राहत मिल सके। कांग्रेस नेता महेंद्र गुर्जर ने कहा कि कोरोना के दौरान लोगों के काम-धंधे बंद हो गये है। उसके वाबजूद मोदी सरकार ने रोजमर्रा की वस्तुओं पर रेट बढ़ाकर आम जनता को पिसने का काम किया है। इस अवसर पर रणजीत दुहारिया, पूर्व पार्षद भवरु खां, अजीत बेनीवाल आदि ने भी सम्बोधित किया तथा महेंद्र कस्वां, अजय ढील, सिंगा राम सीलू, रामकुमार भाकर, नंदराम धानिया, हेमराज सिहाग, सुरेंद्र भाम्भू, गुरनाम सिंह, नंदू सिंह, जयवीर नेहरा, विनोद नेहरा, रमेश बेनीवाल, सुरेंद्र कस्वां, भगवाना राम जाखड़, नत्थू कुरैशी, महमूद भाटी,खूबराम बिजारणिया, बलराज टाक, राजेन्द्र शर्मा, नरेश सहू, कुलदीप सांगवान, मनोहर डूंगराना, करण सिंह नेहरा, संजीव पूनियां किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष समेत अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। फोटो_कांग्रेस के जन जागरण के तहत कार्यक्रम में सम्बोधित करते निवर्तमान अध्यक्ष नेहरा व मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता