नसीराबाद शहीद स्मारक पर काग्रेस कार्यक्रताओं ने कारगिल दिवस मनाया
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद शहीद स्मारक पर पूर्व विधायक व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव महेन्द्र सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में कारगिल दिवस शहीद स्मारक पर बनाया गया ।इस दौरान काग्रेस के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कारगिल के शहीदों को नमन करते हुए पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी । इस अवसर पर ,सेवादल अध्यक्ष मानसिंह रावत,युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गुर्जर,प्रतीक सिंह,अनुभव गर्ग, गजेन्द्र चावला, चंद्रहास खींची, पिंटू जाजोटर,धर्मवीर गुर्जर,अक्षय गोयल, यश गुर्जर, धनराज, लखन पोसवाल, सनी ,यश सोनी, चिराग भड़ाना,निर्मल खींची आदि कार्यक्रर्ता उपस्थित थे ।