आर्य नारायणी देवी टीटी काँलेज मे इग्नू बी एड दितिय वर्ष सत्र 2021 के 12 दिवसीय कार्यशाला का समापन

आर्य नारायणी देवी टीटी काँलेज मे इग्नू बी एड दितिय वर्ष सत्र 2021 के 12 दिवसीय कार्यशाला का समापन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर के दाता बीर चौराहा स्थित आर्य नारायणी देवी टीटी कॉलेज में इग्नू B.Ed द्वितीय वर्ष सत्र 2021 के 12 दिवसीय कार्यशाला का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ वेदप्रकाश विद्यार्थी , विशिष्ट अतिथि डॉ मृत्युंजय शर्मा एवं अध्यक्ष पद के लिए डॉक्टर निष्काम शर्मा को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ डॉ वेदप्रकाश विद्यार्थी के द्वारा हवन करके किया गया। महाविद्यालय के सभागार में इग्नू B.Ed प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया। प्रशिक्षणार्थी निधि पाठक के द्वारा सरस्वती वंदना का गायन किया गया। जगदीश ने गीत प्रस्तुत किया वही बृजेश पहाड़िया ने हास्य कविता प्रस्तुत की। प्रशिक्षणार्थियों द्वारा स्वरचित कविता प्रस्तुत किए और महावीर सिंह ने शिक्षक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ओजस्वी भाषण दिया। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ निष्काम शर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों को विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम की भावना का विकास करते हुए शिक्षण कार्य करवाने पर जोर दिया । साथ ही मुख्य अतिथि डॉ वेद प्रकाश विद्यार्थी ने समाज में शिक्षक की भूमिका पर जोर देते हुए परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ मीनाक्षी शर्मा के द्वारा इग्नू के प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। मंच संचालन प्रश्न आरती बांका राम ने किया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment