पत्रकार कल्याण एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कमेटी होगी गठित

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

पत्रकार कल्याण एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कमेटी होगी गठित

मुख्यमंत्री ने ली समीक्षा बैठक

अजमेर । मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता मे मगंलवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की समीक्षा बैठक मे पत्रकारों के कल्याण एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक कमेटी के गठन का निर्णय लिया गया । यह कमेटी अधिस्वीकृत पत्रकारों के साथ साथ गैर अधिस्वीकृत पत्रकारों की समस्याओं पर भी विचार करेगी । ओर सम्बन्ध मे समाधान भी प्रस्तुत करेगी । बैठक मे मुख्यमंत्री ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सुदृढ़ीकरण के सम्बन्ध मे विस्तृत कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए । श्री गहलोत ने डिजिटल मिडिया पालिसी , सोशल मीडिया पोलिसी शीघ्र बनाने के निर्देश दिए । बैठक मे सूचना एंव जनसंपर्क राज्य मंत्री श्री अशोक चांदना , प्रमुख शासन सचिव सूचना एवं जनसंपर्क श्री अभय कुमार , प्रमुख शासन सचिव वित श्री अखिल अरोरा , सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक श्री पुरुषोत्तम शर्मा एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी उपस्थित थे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment