आयुक्त मेहरा ने किया उपखण्ड कार्यालय का निरीक्षण वही आईजीपी सिंघ ने पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय मे ली बैठक

संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा व आईजीपी रुपेन्द्र सिंघ पहुंचे नसीराबाद

आयुक्त मेहरा ने किया उपखण्ड कार्यालय का निरीक्षण वही आईजीपी सिंघ ने पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय मे ली बैठक

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद उपखण्ड कार्यालय का शुक्रवार को संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा ने निरीक्षण कर उपखण्ड अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता से क्षेत्र की विस्तृत जानकारियां ली । उपखण्ड कार्यालय पर रखी बैठक मे क्षेत्र के थानाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार आदि मौजूद रहे । बैठक मे आयुक्त मेहरा ने अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये । वही
आईजीपी रूपेंद्र सिंघ भी शुक्रवार को नसीराबाद पहुंचे । आयुक्त सिंघ ने भी
पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया । जिस पर पुलिस उपाधीक्षक पूनम भरगड ने आईजीपी सिंघ को क्षेत्र की क्राईम सम्बन्धी विस्तृत जानकारियां दी । आईजीपी भूपेंद्र सिंघ ने भी कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment