मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। रोटरी क्लब नसीराबाद द्बारा एक पेड़ माँ के नाम” — ममता और पर्यावरण को समर्पित एक अनोखी पहल करते हुए रामसर रोड स्थित मोक्षधाम में पेड़ लगाकर ममता और पर्यावरण को समर्पित किया। रोटरी क्लब अध्यक्ष मनीष झंवर व डायरेक्टर विजय मेहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि
रोटरी क्लब नसीराबाद द्वारा मोक्षधाम में एक अनूठे वृक्षारोपण कार्यक्रम “एक पेड़ माँ के नाम” का आयोजन किया गया। माँ” — यह शब्द सिर्फ रिश्तों का नहीं, भावनाओं और त्याग का भी प्रतीक है। उसी ममता की छांव को प्रकृति की हरियाली से जोड़ते हुए यह कार्यक्रम माँ के प्रति समर्पण और पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संगम प्रस्तुत करता है । कार्यक्रम में हर प्रतिभागी को जागरूक किया गया कि सभी अपनी माँ के नाम एक पेड़ लगाए, जिससे मातृत्व और प्रकृति दोनों का सम्मान हो सके। कार्यक्रम के उपरांत सभी के लिए जलपान की व्यवस्था की गई । इस पहल का उद्देश्य न केवल हरियाली को बढ़ावा देना है, बल्कि माँ के प्रति अपने प्रेम को प्रकृति की अमूल्य सौगात के रूप में व्यक्त करना भी है। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष मनीष झंवर, सेक्रेटरी हेमंत जैन, असिस्टेंट गवर्नर नंदकिशोर गर्ग , विजय मेहरा, जयकिशन भागनानी , भागचंद झवर, चंद्रशेखर गढ़वाल, अमित तापड़िया, द्वारिका प्रसाद ऐरन, कपिल राठी , भरत अग्रवाल , ध्रुव गोयल, की विशेष सहभागिता रही।