कलेक्टर साहब आँखे खोलो, ओरण गौचर मुक्त करवाओ

कलेक्टर साहब आँखे खोलो, ओरण गौचर मुक्त करवाओ

दिव्यांग जगत / बाड़मेर / रघुवीर पंचारिया

बाड़मेर
तपता थार 42 डिग्री तापमान के बीच जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने भगवानसिंह लाबराऊ के नेतृत्व में राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक एवं मानवाधिकार संगठन के बैनर तले पर्यावरण प्रेमी पिछले छः दिन से लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन बाड़मेर जिला कलेक्टर लोकबंधु यादव के जू तक नही रेगी
जिले में लगातार भूमाफिया सक्रिय हैं कई राजस्व गांवों में ओरण, गोचर, आगौर, पौराणिक कुओं तथा सरकारी गैर मुमकिन पहाड़, मगरा, सरकारी प्रायोजनार्थ की आरक्षित जमीन पर अवैध रूप से भू -माफियाओं के द्वारा कब्जा कर रखा है जागरूक ग्रामीण लगातार अतिक्रमण हटाने की जायज मांग पर अड़े हैं।

जिला कलेक्टर का बेतुका, जवाब धरनार्थी सद्बुद्धि यज्ञ करवायेंगे

धरनार्थियों के प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपने के दौरान पूछा कि 5 दिन से आपने क्या कार्यवाही की तो जिला कलेक्टर के पास कोई स्पष्ट जवाब नही था उन्होंने कहा कि यहां कई ज्ञापन आते हैं मैं नही बता सकता इस पर आज कार्यकर्ताओं व पर्यावरण प्रेमियों ने पीले चावल बांटे कल ओरण दिवस पर सुबह 10 बजे अधिकारियों व नेताओ को सद्बुद्धि देने के लिए सद्बुद्धि यज्ञ में आने का न्योता दिया है।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment