सामूहिक दीपावली चोपड़ा पूजन जैन संस्कार विधि से – तेयूप चलथान
जैन संस्कार विधि के बढ़ते कदम
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद चलथान संस्कार टीम द्वारा तेरापंथ भवन चलथान में ता. 4 नवम्बर 2021 रात्रि 12.15 बजे सामूहिक दीपावली चोपड़ा पूजन का कार्यक्रम जैन संस्कार विधि से मनाया गया । तेयूप संस्कार टीम राकेश दक, भाविक बाबेल, निर्मल दक द्वारा नवकार मंत्र के उच्चारण के साथ सामूहिक दीपावली पूजन का शुभारंभ किया गया। थाल के मध्य अर्हम का अंकन एवम बाजोट पर स्वास्तिक बनाया गया। परिवार के मुखिया एवम उपस्थित सभी पारिवारिक जनों को हाथ में मोली एवम मस्तिक पर तिलक लगाकर विधिवत मंत्रोचार के साथ खाताबही के अंदर के मुख्य पृष्ठ पर कुंकुम द्वारा स्वास्तिक बनाया गया । जैन संस्कार विधि द्वारा कलम को मोली एवम खाताबही में निर्देशित मंत्र एवम श्री का अंकन किया गया । अंत में भगवान महावीर की स्तुति आरती की गई । सामूहिक दीपावली पूजन में चलथान तेरापंथ समाज के 16 परिवार के तकरीबन 60 सदस्य उपस्थित रहे । इस उपलक्ष में तेयूप चलथान अध्यक्ष ज्ञान दुगड़ ने पधारे सभी सम्माननीय तेरापंथ समाज के पारिवारिक जनों का हार्दिक स्वागत अभिनंदन करते हुवे दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित की। तेरापंथ सभा के वरिष्ठ श्रावक तेजमल नौलखा, सभा अध्यक्ष सोहनलाल बाबेल, सभा मंत्री सुरेशचंद्र पितलिया, तेयूप परामर्शक किरण मेहता, राजेश सिंघवी, दिनेश बाबेल, महिला मंडल से रंजुला सिंघवी ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। रात्रि 2.45 तक चले इस सामूहिक पूजन विधि में पधारे सभी सदस्यों का आभार ज्ञापन तेयूप मंत्री दीपक खाब्या ने किया। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी मीडिया प्रभारी विकेश दक ने दी।