चिकित्सालय में व्हील चेयर भेंट कर किया सहयोग

चिकित्सालय में व्हील चेयर भेंट कर किया सहयोग
-नियामत जमाला-
भादरा, 23 नवंबर /गांव रामगढ़िया के रामस्वरूप बेनीवाल की ओर से अपने स्व.पिता सेवानिवृत्त अध्यापक भगवानाराम की स्मृति में राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शेरपुरा में जरूरतमंद रोगियों की सुविधा के लिए एक व्हील चेयर दान स्वरूप भेंट कर सहयोग किया गया है। उनकी ओर से उनके पुत्र सुधीर ने मंगलवार को चिकित्सालय में यह व्हील चेयर भेंट की है। चिकित्सालय स्टाफ ने इस सहयोग पर आभार व्यक्त किया है।
फोटो- अस्पताल में व्हील चेयर भेंट करते स्व.भगवानाराम के पौत्र सुधीर

Author: admin

Comments (0)
Add Comment