सीएमएचओ ज्योत्सना रंगा ने किया पुष्कर अस्पताल का निरीक्षण

सीएमएचओ ज्योत्सना रंगा ने किया पुष्कर अस्पताल का निरीक्षण

एक घंटे तक बंद कमरे में ली चिकित्सा कर्मियों की क्लास

डॉ छाया कालरा बनी चिकित्सा प्रभारी

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । तीर्थ नगरी पुष्कर में शुक्रवार को सीएमएचओ डॉक्टर ज्योत्सना रंगा ने पुष्कर अस्पताल का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने 1 घंटे तक बंद कमरे में चिकित्साकर्मियों की क्लास लेकर सभी को पुष्कर अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए । यही नहीं बाद में उन्होंने सभी नर्सिंग कर्मियों की भी क्लास लेते हुए सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए कि पुष्कर एक अंतरराष्ट्रीय स्थल है , यहां पर पुष्कर के नहीं दूर दराज के भी काफी मरीज आते हैं इसलिए उनके साथ अच्छा बर्ताव किया जाए और उनका तुरंत इलाज किया जाए । इस दौरान उन्होंने कहा कि पुष्कर अस्पताल में व्यवस्था संतुष्ट जनक पाई गई तथा काफी अच्छी व्यवस्था है , लेकिन भवन पुराना व छोटा होने के कारण काफी कुछ समस्या आ रही है शीघ्र पुष्कर अस्पताल का नया भवन बनाने का प्रस्ताव चल रहा है ‌। उन्होंने सीनियर सिटीजन और वृद्ध लोगों के लिए भी पर्ची के लिए अलग से काउंटर लगाने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए तो वहीं चिकित्सा कर्मीयो की क्लास लेते हुए उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सा कर्मी मरीजों के साथ अच्छा बर्ताव करें पुष्कर एक अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल है इसकी देश विदेश में अलग ही पहचान है । यहां का मैसेज अच्छा जाना चाहिए । क्योंकि यहां दूर दराज के मरीज भी आते हैं । इसलिए मरीज के साथ अच्छा बर्ताव करे और उनका तुरंत इलाज किया जाए । इलाज में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए तथा अस्पताल में जो भी अव्यवस्था फैल रखी हे उसको तुरंत प्रभाव से दुरुस्त की जाए । साथ ही उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सा कर्मियों और नर्सिंग कर्मियों के आई कार्ड होना जरूरी है तथा सभी अस्पताल की ड्रेस में नजर आने चाहिए ।

डॉ छाया कालरा को बनाया चिकित्सा प्रभारी

तीर्थ नगरी पुष्कर अस्पताल में चिकित्सा प्रभारी को लेकर चल रही खींचतान रुकने का नाम ही नहीं ले रही है । डॉ अभिजीत सोनी को चिकित्सा प्रभारी बनाए कुछ महीने ही नहीं हुए अब डॉ छाया कालरा को चिकित्सा प्रभारी बनाया गया है। डॉ अभिजीत सोनी चिकित्सा प्रभारी बनना नहीं चाहते थे तथा उनका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं होने के कारण उनके स्थान पर अब चिकित्सा विभाग ने वरिष्ठता के आधार पर डॉ छाया कालरा को चिकित्सा प्रभारी बनाया गया है।

चिकित्सा कर्मी और नर्सिंग कर्मियों ने किया सीएमएचओ ज्योत्सना रंगा का स्वागत

पुष्कर अस्पताल में सीएमएचओ बनने के बाद पहली बार पुष्कर अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमएचओ डॉ ज्योत्सना रंगा का चिकित्सा कर्मी और नर्सिंग कर्मियों ने माला पहनाकर उनका स्वागत सम्मान किया । इस अवसर पर डॉ चारू शर्मा , डॉ महेश शर्मा , डॉ अभिजीत सोनी , डॉ ईश्वर चौधरी , डॉ सुधीर माहेश्वरी , डॉ आदित्य गौड़ , डॉ आंचल पाराशर , डॉ सोनल अंसारी , नर्सिंग अधिकारी सविता पाराशर , पवन शर्मा , मनोज वैष्णव सहित कई नर्सिंग कर्मियों ने सीएमएचओ डॉ ज्योत्सना रंगा का स्वागत सम्मान किया। ज्ञात रहे डॉ ज्योत्सना रंगा पुष्कर अस्पताल में भी अपनी सेवाएं दे चुकी है । इस अवसर पर उन्हें कहा कि मैं पुष्कर में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं इसलिए मैं चाहती हूं कि पुष्कर अस्पताल अपनी एक अलग पहचान बनाएं और यहां से जो भी मरीज जाए संतुष्ट होकर जाए और उनका इलाज बहुत ही अच्छे तरीके से किया जाए । पुष्कर अस्पताल की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा तथा यहां पर आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसका सभी विशेष ध्यान रखे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment