नसीराबाद छावनी परिषद के तत्वावधान में “स्वच्छता पखवाड़े “के अंतर्गत निकाली गयी स्वच्छता रैली

मुकेश वैष्णव/ दिव्यांग जगत/ अजमेर

नसीराबाद छावनी परिषद के तत्वावधान में “स्वच्छता पखवाड़े “के अंतर्गत निकाली गयी स्वच्छता रैली

नव नियुक्त अधिशासी अधिकारी उमेश कुमार पारीक ने दिखाई झंडी

कस्बे में गन्दगी के कारण लगातार हो रहा है डेंगू मरीजों की संख्या में इजाफ़ा

अजमेर जिले के नसीराबाद मे केंद्र सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन स्थानीय निकाय छावनी परिषद के तत्वावधान में स्वच्छता पखवाड़े के तहत स्कूली छात्राओं  परिषद कर्मियों और सफाई कर्मियों की रैली निकाल कर कस्बे वासियों को स्वच्छता का  सन्देश दिया गया। रैली शहीद स्मारक से शुरु हो कर गांधी चौक पर समाप्त हुई।
छावनी परिषद के तत्वावधान में बुधवार को  “स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत  स्वच्छता का संदेश देते हुए विशाल स्वच्छता रैली निकाली गयी। रैली को नव नियुक्त छावनी अधिशासी अधिकारी उमेश कुमार पारीक ने झंडी दिखा कर फ्रांम जी चौक शहीद स्मारक से रवाना किया। रैली मे शामिल स्कूली छात्राएं हाथो में तख्तियां लेकर नगर वासियों को स्वच्छता का संदेश दे रहे थे और परिषद के अधिकारी कर्मचारी तथा सफाई कर्मी रैली में शामिल थे। वहीं दूसरी तरफ छावनी परिषद की उदासीनता के चलते कस्बे में व्याप्त गंदगी के कारण कस्बे में  डेंगू तेजी से पैर पसार रहा है उसके बावजूद भी छावनी परिषद के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिसके चलते कस्बे वासियों में रोष व्याप्त हो रहा है। जानकारी के अनुसार कस्बे में सोमवार तक करीब 50 डेंगू मरीज सामने आए उसके बावजूद भी छावनी परिषद द्वारा नालियों  नालों में फिनाइल नही डलवाई जा रही है नाही डीडीटी पाउडर का छिड़काव अथवा कस्बे में फॉगिंग नहीं कराई जा रही है । छावनी परिषद द्वारा बुधवार को स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ करते हुए शहीद स्मारक से मुख्य बाजार में स्कूली बच्चों के माध्यम से एक स्वच्छता जागरूकता रैली  निकालकर स्वच्छता का संदेश देने की औपचारिकता की । जिससे असंतुष्ट नगर वासियों का कहना है कि स्थानीय निकाय के रूप मे कार्यरत छावनी परिषद के सफाई कर्मचारी लापरवाही से कार्य कर रहे हैं । जबकि डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं । स्कूलो मे शिक्षक , सुरक्षा कर्मीयो और अनेक व्यवसाइयों मे भी डेंगू के लक्षण पनपने से बच्चों के अभिभावकों मे चिंता बढ़ रही है । जबकि अस्पताल में भी डेंगू मरीज बढ़ कर 50 के करीब होने की सूचना मिली है । परंतु ठोस कार्यवाही नहीं होती दिख रही है।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment