नसीराबाद के राजा जागेश्वर भोले बाबा का नगर भ्रमण 10 अगस्त को

नसीराबाद के राजा जागेश्वर भोले बाबा का नगर भ्रमण 10 अगस्त को

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल श्री जागेश्वर महादेव बाबा का नगर भ्रमण 10 अगस्त, शनिवार को सांय 4 बजे से प्रारंभ होगा। मन्दिर पुजारी दिनेश गोस्वामी ने बताया कि बाबा के भक्तों की और आयोजित यह नगर भ्रमण गाजे बाजे व कलाकारों के साथ सुभाष गंज (अनाज मंडी ) स्थित शिव मंदिर से प्रारम्भ होकर हनुमान चौक, मोतीलाल चौक, सदर बाजार, पांच बत्ती चौराहे से होकर पलसानिया रोड स्थित श्री जागेश्वर महादेव मंदिर पर जायेगी । कार्यक्रम के तहत मन्दिर में सांय 8 बजे महाआरती होगी व प्रसाद वितरण होगा। साथ ही रात्रि 8 बजे बाबा का जागरण होगा । जिसमें विख्यात भजन कलाकार शिव भजनों की प्रस्तुति देंगे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment