पॉजिटिव पुलिसिंग के लिए सीआई कमाण्डो का किया अभिनदन

पॉजिटिव पुलिसिंग के लिए सीआई कमाण्डो का किया अभिनदन

लाडनूं संवाददाता। रणजीत राम

लाडनूं। बढ़ते अपराधों पर प्रभावी अंकुश एवं सकारात्मक पुलिसिंग के लिए कॅरिअर मंत्र संस्था एवं मिशन द लाईफ चेंज द्वारा थानाप्रभारी राजेंद्र कमाण्डो का कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष शंकर आकाश ने कहा कि पुलिस के प्रति आमजन में बसी नकारात्मक अवधारणा को बदल कर मित्रवत व्यवहार कर जन कार्यों को करना ही वास्तविक पुलिसिंग है। इस कार्य को सीआई राजेंद्र कमाण्डो बखुबी अंजाम दे रहे हैं जो कि पुलिस सेवा में अनुकरणीय है। मालुम हो कि पिछले दिनों गंभीर अपराधों को खोलने तथा भीषण आगजनी की घटनाओं के राहत कार्य में अग्रणी भुमिका में सीआई राजेन्द्र सिंह कमाण्डो रहे थे।कार्यक्रम में सीआई कमाण्डो ने कहा कि पुलिस अपने उच्चाधिकारियों के निर्देशन में सही तरीके से काम कर राजस्थान पुलिस के ध्येय वाक्य अपराधियों में भय आमजन में विश्वास को साकार कर सकती है। उन्होंने कहा कि पुलिस आमजन से जितने अधिक भय मुक्त संबंध बनाती है उतनी ही ज्यादा सकारात्मक पुलिस कार्य कर सकती है।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment