फिल्म मेकर सुरेश मुदगल द्वारा किया चित्तौड़ दर्शन का फिल्मांकन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । राष्ट्रीय कवि अब्दुल जब्बार की कलम से निकली शब्द माला ‘चित्तौड़ दर्शन’ का फिल्मांकन फिल्म मेकर सुरेश मुदगल द्वारा किया गया , जिसमें चित्तौड़ दुर्ग के दर्शनीय स्थलों , यहाँ के बोलते पत्थरो व चित्तौड़ की धरोहर को दर्शाया जायेगा । कलमकार एवं अभिनेता भरत व्यास ‘ गढ़चित्तौड़ ‘ ने सुन्दर शब्दों के साथ व्यख्या प्रस्तुत करने का काम किया है ।
फिल्मो के निर्माता व निर्देशक बहुत से आए और फिल्मांकन भी किया पर , एक नवीन अंदाज के साथ केमरा मैन राहुल वर्मा नसीराबाद ने गढ़ की खूबसूरती को दर्शाने का काम किया है । चित्तौड़ गढ़ वीरता , त्याग, बलिदान व धर्म का धाम रहा है । इसके गौरव को जन जन तक पहुंचाना और पर्यटन को बढ़ावा मिले यह समय की मांग है ।
यहाँ की धरोहर को सुरक्षा प्रदान करवाना और साथ ही रख रखाव के अभाव में जो स्थल क्षतिग्रस्त हो गए हैं उनके रखरखाव पर विशेष ध्यानाकर्षण कराना इस प्रस्तुति की जिम्मेदारी है । क्योंकि , हमारी धरोहर को संरक्षण प्रदान करने में हमारी महत्वपूर्ण प्राथमिकता होनी चाहिए । उद्देश्यपूर्ण कार्य मे अनिल कुमार दक , क्षत्रपाल , गढ़ के गाइड और स्थानीय प्रशासन का योगदान अत्यन्त सराहनीय रहा है ।
बहुत जल्द यह कार्य सोशल मीडिया पर उपलब्ध कराया जाने वाला है । लोकार्पण के बाद सम्पूर्ण देश व विदेश के सैलानी इसे देख सकेंगे।