देरांठू मे लगा चिंरजीवी स्वास्थ्य शिविर
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही निशुल्क चिंरजीवी स्वास्थ्य योजना का शिविर सोमवार को देरांठू के सदर बाजार स्थित बाल भारती विधा निकेतन स्कूल मे लगाया गया । कार्यक्रम के पूर्व सरपंच विजेंद्र सिंह राठौड़ द्बारा फीता काट कर शिविर का शुभारंभ करवाया । ढाल पी एस सी प्रभारी डा. धीरज बिलोनिया ने बताया कि शिविर मे डा. केलाश रावत फिजिशियन , डा. राजेन्द्र कोशिक , डा. लोकेंद्र , डा . श्रवण के साथ अन्य विभागों से आये चिकित्सकों व नर्सो ने सेवाएं दी । डा. बिलोनिया ने बताया कि शिविर में सभी बीमारियों की जांच निशुल्क की गई । शिविर मे नाक, कान, गला, ब्लड, पेशाब, बीपी, एवम् अन्य सभी प्रकार की बीमारीयो की जांच की गई । शिविर मे कोरोना वायरस का 12 से 14 वर्ष के बच्चों मे 115 बच्चों का टीकाकरण किया गया। शिविर मे 220 मेल व 185 फीमेल की जांच कर दवाईयाँ दी गई । शिविर मे आगंनबाडी से सुमित्रा दाधीच , विष्णु वैष्णव , सुशिला दाधीच , विनिता वैष्णव , दौलत कवंर लक्षकार , कान्ता राव , आशा चोधरी , विष्णु देवी चोधरी , रेखा देवी सैन , जसवन्ती देवी , चन्द्र कान्ता वैष्णव , स्नेहलता शर्मा के साथ उप सरपंच सुरेन्द्र कसाणा , राजेन्द्र सिंह राठौड़ , कैलाश चन्द पाराशर उपस्थित थे ।