शरबती देवी दिव्यांग शक्तिकरण केंद्र में मनाया बच्चे का जन्मदिन

शरबती देवी दिव्यांग शक्तिकरण केंद्र में मनाया बच्चे का जन्मदिन

पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत

बहरोड़ कस्बे के सरकारी कॉलेज के समीप अंबेडकर नगर में स्थित शरबती देवी दिव्यांग सशक्तिकरण केंद्र में कल्याणपुरा निवासी संदीप उर्फ सहवाग ने पत्नी हीना के साथ पहुंच कर अपने बेटे हिमांशु का जन्मदिन दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया। इस दौरान हिमांशु ने दिव्यांगों के साथ केक काटा और सभी का मुंह मीठा करवाया। इस बीच सभी दिव्यांग बच्चों ने हिमांशु को जन्मदिन की बधाई दी व लंबी आयु की कामना की। इस दौरान संदीप भावुक हो गए। साथ ही बताया कि अंजू देवी चैरिटेबल ट्रस्ट की संचालक प्रियंका तोमर की प्रेरणा से यहां आया था जिसके बाद मैं हमेशा त्योहार व हर खुशी के मौके पर यहां जरूर आता हूं। यह बच्चे साक्षात ईश्वर का रूप हैं। इसलिए जब भी मौका मिलता है मैं यहां जरूर आता हूं। इस दौरान संदीप उर्फ सहवाग,हीना देवी,प्रियंका तोमर,कोयल देवी,बिमला देवी,दीपक व दिव्यांग बच्चों सहित संस्था स्टाफ मौजूद रहे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment