महात्मा गांधी (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय देराठू बाल दिवस पर बाल मेला लगाया गया
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू के महात्मा गांधी ( अंग्रेजी माध्यम ) राजकीय विद्यालय मे सोमवार को भारतवर्ष के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में मनाया गया । इस अवसर पर बाल मेले का आयोजन करने के साथ निर्वाचन विभाग राजस्थान द्वारा निर्देशित संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान जनवरी 2023 को सफल बनाने के लिए ELC कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई । बाल मेले में विभिन्न प्रकार की स्टाल लगाई गई जिसमें अग्नि सदन – फ्रुट चाट , बिंदी गेम , आकाश हाउस- सैंडविच और मामा की दुकान , जल हाउस- पानीपुरी कोइन गेम, पृथ्वी हाउस -भेलपुरी, रिक्वेस्ट स्टॉल ,वायु हाउस -पोहा ,बाल थ्रो
गेम आदि रखे गए । इस अवसर पर पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा भारतवर्ष के लिए किए गए कार्यों और उनके योगदान के बारे में छात्र छात्राओं को प्रधानाचार्य अनिल गोयल ने जानकारी देकर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। बाल मेले का उद्घाटन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती संगीता तिवारी ने किया । बाल मेले मे ग्राम के प्रबुद्ध जन और अभिभावकों के साथ छात्र छात्राऐ व प्रधानाचार्य अनिल गोयल, वरिष्ठ अध्यापक अनिल कुमार जैन, सुल्तान खोकर, केशर सिंह , पवन कुमार, श्रीमती प्रार्थना अग्रवाल, श्रीमती उर्वशी तंवर, श्रीमती आइरिस मैसी, श्रीमती गायत्री सोनी ,श्रीमती चेतना शर्मा, सुरेंद्र कुमार तोसावडा, सुश्री कमला कुमारी शर्मा , दुर्गा प्रसाद मीणा , आशीष दाधीच, श्रीमती ममता चौधरी , मनोज कुमार जैन , राम सिंह सहित समस्त स्टाफ सदस्य व ग्रामीण जन उपस्थित थे।