देरांठू के प्रतिभावान बाल भारती विधालय के बच्चों ने मोबाइल के बढ़ते दुष्परिणाम पर एक लघु नाटिका का किया मंचन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू के सदर बाजार में स्थित प्रतिभावान बाल भारती विधा निकेतन के छात्र/छात्राओं ने एक लघु नाटिका का मंचन कर मोबाइल से बच्चों पर बढ़ते दुष्परिणाम के बारे बताया । संस्था प्रधान राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि आज हर घर परिवार में छोटे-छोटे बच्चे मोबाइल में फंसे रहते , उनको खाने पीने की कोई परवाह नहीं रहती है, बच्चों के माता पिता भी बच्चों को अपने काम में बच्चे दखल नहीं दे बच्चों को मोबाइल पकड़ाकर बीजी हो जाते हैं । बच्चा मोबाइल में क्या देख रहा है, उनको कोई मतलब नहीं रहता, ज्यादा मोबाइल देखने बच्चों की नयन दृष्टि कमजोर होने के साथ बच्चों की याददाश्त भी कमजोर होती जाती , जिससे बच्चों का दिमाग अल्प विकसित हो जाता है। बच्चों को मोबाइल से दूर करने हेतु एक लघु नाटिका का मंचन कर विधालय के बच्चों को प्रेरणा देकर जानकारी दी।

Author: admin