मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद उपखण्ड के ग्राम पंचायत बाघसुरी के बनेवडा में आंगनबाड़ी से तबारा का रेला तक सड़क पूरी तरह खराब हो चुकी है। जिसमें लाल बड़ा डलवाने की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचे। ग्रामीण खराब व गड्डे में तब्दील हो चुके रास्ते पर लगातार 2 साल से लाल बरड़ा डलवाने की मांग ग्राम पंचायत प्रशासन से लगातार कर रहे हैं। लेकिन पंचायत प्रशासन इस और बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा है । ग्रामीणों ने सुनवाई नहीं होने पर 181 पोर्टल पर भी शिकायत करी थी , लेकिन इससे भी अभी कोई हल नहीं निकला । ग्रामीणों का कहना है बच्चों की सरकारी स्कूल भी इसी रोड पर है, जिससे कि स्कूली बच्चों को कीचड़ से से होकर गुजरना पड़ता है । ग्रामीणों ने बताया कि अगर इस बार भी ग्राम पंचायत ने रास्ते को नहीं सुधारा तो अगली बार ग्रामीण स्कूल बच्चों सहित ही आकर धरना प्रदर्शन कर उपखण्ड कार्यालय के बाहर धरना देंगे । ग्रामीण 4 साल से लगातार ग्राम सभा में आयोजित मिटिग में प्रस्ताव लिखवाते आ रहे हैं। लेकिन ग्राम विकास अधिकारी और सरपंच द्वारा अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों का आरोप की सरपंच द्वारा इस गांव की पांच सालों में अपेक्षा ही की गई है। अभी अगर सुनवाई नहीं हुई तो बनेवड़ा के ग्रामीण नसीराबाद एसडीएम कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेंगे । बनेवडा संघर्ष समिति ने बताया कि यह सड़क अजबा का बाड़ियां होते हुए अजमेर अजमेर का सीधा रास्ता है ।इस मौके पर ग्रामीण नाथू गिरी, कैलाश रावत , सुगना, भागचंद , लाल रावत , जय सिंह, रतन , कैलाश, छोटू लाल , मुकेश कुमार , शेर सिंह, जितेंद्र सिंह , महेंद्र गिरी , देवराज
सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।