पुलिस उप अधीक्षक पदस्थापित नरेंद्र पूनियां को मुख्यमंत्री ने किया सम्मान

दिव्यांग जगत संवादाता राजपाल गोस्वामी सादुलपुर (चूरू) सादुलपुर निवासी एवं कोलायत में पुलिस उप अधीक्षक पदस्थापित नरेंद्र पूनियां को 16 अप्रैल को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है।
राजस्थान सरकार में मंत्री रहे गांधीवादी नेता स्वर्गीय जयनारायण पूनियां के पुत्र नरेंद्र पूनियां एक दबंग एवं कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी है, जिन की कार्यशैली की मिसाल पुलिस महकमे में दी जाती है।
पूर्व में अनेकों बार विभिन्न पदकों से सम्मानित हो चुके नरेंद्र पूनियां को राष्ट्रपति पुलिस पदक से पहली बार सम्मानित किया गया है। उनको यह सम्मान जोधपुर महिला थाना में नियुक्ति के दौरान की गई उल्लेखनीय सेवाओं के लिए दिया गया है। हालांकि इसकी घोषणा पूर्व में हो चुकी थी मगर कोरोना संक्रमण काल के कारण अब यह पुरस्कार दिया गया है। जयपुर पुलिस अकेडमी में हुए एक समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूनियां को यह सम्मान नवाजा। उल्लेखनीय है कि साइबर क्राइम, फ्रॉड, संगठित गिरोह की धरपकड़ तथा गैंगेस्टरों आदि के अपराधों में नरेंद्र पूनियां द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा चुकी है।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment