मुख्यमंत्री गहलोत कल अजमेर मे, प्रशासन हुआ अलर्ट , संभागीय आयुक्त व आईजीपी ने रिहर्सल मे जांचे इंतजाम

मुख्यमंत्री गहलोत कल अजमेर मे, प्रशासन हुआ अलर्ट , संभागीय आयुक्त व आईजीपी ने रिहर्सल मे जांचे इंतजाम

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार 5 मई को अजमेर आएंगे। वे यहां विजय लक्ष्मी पार्क में आयोजित महंगाई राहत शिविर एवं प्रशासन शहरों के संग शिविर का अवलोकन करेंगे। जिला कलक्टर अंशदीप ने बताया कि सीएम गहलोत दोपहर में अजमेर आएंगे। वे यहां महंगाई राहत कैम्प एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत विजयलक्ष्मी पार्क में आयोजित शिविर का अवलोकन करेंगे। गहलोत का इसके पश्चात, जयपुर जाने का कार्यक्रम है। जिला प्रशासन के द्वारा कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया गया।
अधिकारियों ने की सीएम की यात्रा की तैयारियों की समीक्षा
मुख्यमंत्री गहलोत की शुक्रवार को प्रस्तावित यात्रा को लेकर संभागीय आयुक्त बी. एल. मेहरा, पुलिस महानिरीक्षक रूपीन्दर सिंघ, जिला कलक्टर अंशदीप एवं पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने हैलीपेड व शिविर स्थल का भी निरीक्षण किया।जिला कलक्टर अंशदीप ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दौरे के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। महंगाई राहत कैम्प में सभी अधिकारी स्वयं उपस्थित रहेंगे। अधिकारी अपने दायित्वों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करेंगे। साथ ही जिले की विभिन्न योजनाओं की प्रगति से भी अपडेट रहेंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग सुरक्षा एवं यातायात, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम, द्वितीय व शहर को विभिन्न स्थानों की व्यवस्था, नगर निगम को सफाई, चिकित्सा विभाग को चिकित्सा संबंधि तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग को भी विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है। इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त सुशील कुमार सहित समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment