महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय देरांठू अजमेर मे मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफार्म वितरण योजना एवं बाल गोपाल दूध वितरण योजना का शुभारंभ किया गया
मुकेश वैष्णव/ दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । महात्मा गांधी ( अंग्रेजी माध्यम ) राजकीय विद्यालय देराठू मे मगंलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफार्म वितरण एवं बाल गोपाल निशुल्क दूध वितरण योजना का शुभारंभ बड़ी धूमधाम से छात्रों और अभिभावकों के तिलक लगाकर के किया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं को दूध वितरण किया गया और निशुल्क यूनिफॉर्म का वितरण किया गया। आयोजित कार्यक्रम मे गांव के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे । प्रधानाचार्य अनिल गोयल ने सरकार द्बारा जारी की छात्र/छात्राओं के हित इन दोनों योजनाओं की भूरी भूरी प्रशंसा की और छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों को शिक्षा के प्रति अधिक से अधिक जागरूक होने के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम मे प्रधानाचार्य अनिल गोयल, वरिष्ठ अध्यापक
अनिल कुमार जैन, केशर सिंह रावत ,सुल्तान खोकर, पवन कुमार, प्रार्थना अग्रवाल, उर्वशी तंवर, आइरिस मैसी, चेतना शर्मा, सुशील कपूर ,महावीर सिंह रावत, सुरेंद्र कुमार तोसावडा, दुर्गा सिंह रावत ,आशीष कुमार दाधीच सहित समस्त स्टाफ सदस्य व ग्रामीण जन उपस्थित थे।