मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर में चैत्र नवरात्रि पर चल रहे अखण्ड रामायण पाठ का समापन शनिवार को हवन यज्ञ के साथ होगा। नवरात्रि पर्व पर प्रतिदिन बालाजी महाराज के चौला बदलने के साथ फुलो से श्रृंगार कर बालाजी की झांकी सजाई गई। बालाजी धाम मन्दिर पुजारी मुकेश वैष्णव ने बताया कि शनिवार को प्रातः 10.15 बजे हवन के साथ रामायण पाठ का समापन होगा।
2 अप्रैल को मनाया जायेगा हनुमान जन्मोत्सव
श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर में 2 अप्रैल, गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया जायेगा। पुजारी वैष्णव ने बताया कि इस अवसर पर बालाजी के विशेष चौला चढ़ाने के साथ फूलो से झांकी सजाई जायेंगी, मन्दिर परिसर को गुब्बारों व फूलों से सजाया जायेगा। सुबह 9.15 बजे संगीतमय सुन्दरकाण्ड का पाठ होगा। इसके पश्चात बालाजी महाराज की सामुहिक महाआरती के पश्चात मावे का केक व 56 भोग की झांकी सजाई जायेंगी व प्रसाद वितरित किया जायेगा। बालाजी धाम में स्थापित बालाजी महाराज की प्रतिमा अति प्राचीन व भक्तों के कारज सिद्ध करती है। इससे मंगलवार – शनिवार को देर रात तक भक्तों का दर्शन करने हेतु आवागमन बना रहता। भक्तों के कारज सिद्ध होने पर मन्दिर में वर्ष भर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते रहते ।
।