पुष्कर में महिला श्रद्धालु के साथ हुई चेन स्कैनिंग की वारदात

पुष्कर में महिला श्रद्धालु के साथ हुई चेन स्कैनिंग की वारदात

काले रंग की पल्सर गाड़ी में दो युवकों ने की चेन स्कैनिंग की वारदात को अंजाम

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । तीर्थ नगरी पुष्कर में आज शनिवार सुबह नए रंग जी मंदिर के बाहर महाराष्ट्र से घूमने आई महिला श्रद्धालु के साथ चैन स्कैनिंग की वारदात हो गई। महिला श्रद्धालु महाराष्ट्र की वनीता अपने रिश्तेदारों के साथ नए रंग जी के मंदिर के दर्शन के लिए जा रही थी कि इसी दौरान पल्सर गाड़ी पर आए दो युवक तेजी से झपटा मारकर महिला के गले से सवा दो तोले का सोने का मंगलसूत्र तोड़कर फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही सीआई डा रवीश सामरिया ने नाकेबंदी कर दी है । वहीं आसपास के सीसी केमरो के द्वारा लुटेरों की पहचान की जा रही है । महिला ने बताया कि मैं अपने रिश्तेदारों के साथ दर्शन करने जा रही थी कि इसी दौरान सामने से दो युवक काले रंग की पल्सर गाड़ी पर आए और मेरे गले से सोने का मंगलसूत्र तोड़कर फरार हो गए । एक युवक हेलमेट लगा रखा था , तो पीछे बैठा बिना हेलमेट के बैठा था जिसके हल्की सी दाढ़ी थी । महिला के चिल्लाने पर लोगों ने पीछा करने की भी कोशिश की लेकिन पल्सर गाड़ी बहुत तेज गति से थी और अजमेर की तरफ निकल गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment