चबुतरिया स्कूल का वार्षिकोत्सव मनाया धूमधाम से
भामाशाह गुर्जर ने छात्र छात्राओं को किया शिक्षण सामग्री का दान
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के बाघसुरी के ग्राम बनेवडा के चबुतरिया स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह बुधवार को आयोजित किया गया| समारोह के शुभारंभ के पूर्व अतिथियो ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की । समारोह की मुख्य अतिथि श्रीनगर पंचायत समिती प्रधान कमलेश गुर्जर व कांग्रेस नेता हरेन्द्र गुर्जर एवं राहुल गुर्जर थे । इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने एक से बढकर एक रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी । वहीं भामाशाह व दान दाताओ ने विद्यालय विकास के लिए नकद राशी देकर सहयोग प्रदान किया । कार्यक्रम मे चबुतरिया सरस डेयरी सचिव सुखदेव गुर्जर की ओर से विद्यार्थियो को शिक्षण सामग्री भेंट की गई। वहीं प्रधान कमलेश गुर्जर ने विद्यालय को क्रमोन्नत करवाने व पेयजल की नियमित सप्लाई कराने की घोषणा की । इस दौरान पीईइओ सुभाषचन्द्र मीणा, बाघसुरी सरपंच रेशमी देवी, भंवर सिंह राठौड़, सांवरिया लाल, मांगीलाल, नाथू महाराज, हाथीराम, कालूराम, धर्मा गुर्जर, नानू गिरी, सत्यनारायण, हाथीराम, शिवा गुर्जर, जितेंद्र सिंह राठौड़, नारायण गुर्जर आदि उपस्थित रहे ।
फोटो बाघसुरी| बनेवडा के चबुतरिया स्कूल मे वार्षिकोत्सव समारोह का शुभारंभ करते व पुरुस्कार देते अतिथिगण|