महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि मनाई
रिपोर्टर भगवत शर्मा
दिव्यांग जगत न्यूज पेपर & चैनल
आज नवनिर्मित सैनी धर्मशाला रेवाड़ी रोड के प्रांगण में सैनी सभा नारनौल व ऑल इंडिया सैनी समाज के संयुक्त तत्वधान में महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि बड़े धूमधाम से मनाई गई! इस अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फुले के विचारों पर प्रकाश डालते हुए सैनी सभा के पूर्व प्रधान व ऑल इंडिया सैनी समाज के प्रदेश संगठन सचिव बिशन कुमार सैनी ने महात्मा ज्योतिबा फुले को पुष्प अर्पित कर अपने संबोधन में कहा कि महात्मा ज्योतिबा के पिता गोविंद राव एक किसान थे और पुणे में फूल बेचते थे। जब ये छोटे थे इनकी मां का देहांत हो गया था। ज्योतिबा फुले समाजसेवी, लेखक, दार्शनिक और क्रांतिकारी के रुप में जाने जाते हैं।
महात्मा ज्योतिबा फुले ने जाति भेद, वर्ण भेद, लिंग भेद, ऊंच नीच के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ी। यही नहीं उन्होंने न्याय व समानता के मूल्यों पर आधारित समाज की परिकल्पना प्रस्तुत की। वे महिला शिक्षा की खूब वकालत करते थे। यही वजह है कि 1840 में जब इनका विवाह सावित्रीबाई फुले से हुआ तो, उन्होंने अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले को पढऩे के लिए प्रेरित किया। सन 1852 में उन्होंने तीन स्कूलों की स्थापना की, सावित्रीबाई फुले आगे चलकर देश की पहली प्रशिक्षित महिला अध्यापिका बनीं।
इस मौके पर सैनी सभा के प्रधान भगवानदास सैनी, महासचिव केसरी नंदन सैनी, ऑल इंडिया सैनी समाज के जिला प्रधान रमेश सैनी, जननायक जनता पार्टी के जिला शहरी अध्यक्ष अशोक सैनी, जेपी सैनी पूर्व चेयरमैन मार्केट कमेटी, बलवीर सैनी, सुरेंद्र सैनी पूर्व महासचिव, रामनरेश सैनी (जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा) नरेंद्र सैनी एडवोकेट, प्रेमचंद सैनी, धर्म सिंह सैनी, संजय सैनी (पूर्व उप प्रधान) हरीश सैनी, यादराम सैनी, सिकंदर सैनी, किशन लाल बोहरा (पूर्व पार्षद) रतन लाल सैनी एडवोकेट, अनिल सैनी आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे!