वरिष्ठ पत्रकार हेमनानी व शर्मा का जन्म दिन हर्षोल्लास से मनाया
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । गुलाबपुरा स्थानीय रीजनल प्रेस क्लब के अध्यक्ष, बिजयनगर गुलाबपुरा न्यूज़ के सम्पादक वरिष्ठ पत्रकार टीकम हेमनानी का व प्रेस क्लब सचिव एडवोकेट परमेश्वर शर्मा का जन्मदिन सादगी से मनाया गया । सभी पत्रकारों ने प्रेस क्लब अध्यक्ष हेमनानी व सचिव एडवोकेट परमेश्वर शर्मा को जन्मदिन पर माला पहनाकर, मुंह मिठा करवा कर शुभकामनाएँ दी एवं दीर्घायु की मगल कामनाएं की गई । इस दौरान रीजनल प्रेस क्लब के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार एडवोकेट प्रदीप रांका, जार ब्लॉक अध्यक्ष रामकिशन वैष्णव, सीपी जोशी, एडवोकेट कमल जीनगर, ललीत धनोपिया, योगेश त्रिवेदी, अविनाश पाराशर, शिव प्रसाद काष्ट, गोपाल तिवाड़ी सहित कई पत्रकार गण मौजूद थे ।