पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 119 वी जयंती मनाई

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 119 वी जयंती मनाई

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के कोटा रोड स्थित ग्राम सराना में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय किसान मसीहा चौ.चरण सिंह की 119 वी जन्म जयंती शुक्रवार को सराना 12 मिल स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण मे किसान दिवस के रूप में मनाई गई ।
किसान महापंचायत के जिलाध्यक्ष बालूराम भीचर ने बताया कि ,चौ.चरण सिंह देश के सबसे बड़े किसान नेता थे । वे किसानों की बुलंद आवाज थे। उनका जन्म 23 दिसंबर 1902 को मेरठ जनपथ के हापुड़ तहसील के नूरपुर गांव में एक मध्यमवर्गीय किसान परिवार में हुआ था ,वे जीवन भर किसानों के हित की लड़ाई लड़ते रहे। उनके किसान हित के योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने 2002 में उनकी जन्म जयंती 23 दिसंबर को “राष्ट्रीय किसान दिवस” के रूप में मनाएं जाने की घोषणा की ,वे दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे व एक बार अल्प समय देश के पांचवें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। जिसमे उनका कार्यकाल शानदार रहा । उन्होंने पहली ही कैबिनेट की मीटिंग में “राष्ट्रीय कृषि विकास एवं ग्रामीण बैंक” (नाबार्ड) की स्थापना की । जिसका मकसद ग्रामीण परिवेश का आर्थिक विकास करना था। वे सदैव किसानों से कहते थे कि “एक नजर खेत की मेड पर रखो दूसरी नजर देश की चेयर पर रखो” उनका दर्शनशास्त्र था कि ” देश की खुशहाली का रास्ता-खेतों ओर खलिहानों से होकर गुजरता है” वे इस बात पर जोर देते थे कि किसानों की खुशहाली बिना देश की आजादी अधूरी है उनके प्रयास से ही देश में किसान राजनीति का द्वार खुला । जिसके परिणाम स्वरूप अनेक किसान के बेटे सांसद व विधायक बने जो आज तक चलन चल रहा है। इस कार्यक्रम मे
पटेल रामस्वरूप, रामगोपाल जाट, शिवराज गुर्जर, पन्नालाल सोड, सुखपाल भीचर , महेंद्र सिंह, जयपाल, हंसराज गुर्जर नाथूलाल ,सज्जन चौधरी सहित कई किसान उपस्थित थे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment