हर्षउल्लास के साथ मनाया कृष्ण जन्मोत्सव
पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत मुंडावर
मंदिर में भजन संध्या का आयोजन मंदिरों में नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के गूंजे जयकारे
नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की इस उमंग के साथ
मुंडावर उपखंड क्षेत्र के ग्राम भिवाड़ा मे शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ठाकुर जी का मंदिर फूलों की खुशबू से महकते रहे जन्मोत्सव को लेकर मंदिर को अलग-अलग सजावट से सजाया गया मंदिर में फूलों और रंग-बिरंगे गुब्बारों की विशेष सजावट सभी का मन हो रही थी सुबह से ही कृष्ण मंदिर में भगवान श्री कृष्ण के भजनों की बहार बह रही थी साथ ही जन्मोत्सव को लेकर प्रसाद की भी तैयारी की गई छोटे बच्चों ने भी भगवान श्री कृष्ण के वेशभूषा में सभी का मन मोह लिया वही रात 12:00 बजे मंदिर में श्री कृष्ण के जयकारे गूंजने लगे सभी ग्राम वासियों ने प्रेम से प्रसाद ग्रहण किया और समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे सभी नवयुग बच्चों ने तन मन से मंदिर की व्यवस्था को बनाकर रखा