पौधारोपण कर व परिंदों को चुग्गा डाल कर मनाया जन्मदिन

पौधारोपण कर व परिंदों को चुग्गा डाल कर मनाया जन्मदिन
-नियामत जमाला –
भादरा, 30 अक्टूबर /वर्तमान समय में एक तरफ जहाँ कुछ लोग अपने जन्मदिन को अपनों के बीच कोई बड़ा आयोजन व दिखावा कर धूमधाम से मनाते हैं वहीं कुछ लोग अपने जन्मदिन को सादगी से मनाकर सेवा कार्य करने पर विश्वास रखते है।भादरा के साहित्यकार पवन शर्मा की पुत्री कीर्ति शर्मा ने भी शनिवार को अपने जन्मदिन पर कोई आयोजन करने की बजाय स्थानीय कल्याण भूमि में पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पौधारोपण कर व परिंदों को चुग्गा डाल कर मनाते हुए सादगी से जन्मदिन मनाने का संदेश दिया है। फोटो _जन्मदिन पर पौधारोपण करते कीर्ति शर्मा

Author: admin

Comments (0)
Add Comment