भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI)’ के 52वें स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण कर महाभियान के रूप में मनाया

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI)’ के 52वें स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण कर महाभियान के रूप में मनाया

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद शहर के ब्यावर रोड स्थित नगरपालिका में शनिवार को लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संवैधानिक परंपराओं की पालना करते हुए सदैव छात्र हितों की रक्षा में समर्पित ‘भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI)’ के 52वें स्थापना दिवस के सुअवसर पर संगठन के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका क्षेत्र, महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण महाभियान का शुभारंभ किया। नसीराबाद नगर पालिका पार्षद, NSUI जिला महासचिव, प्रशान्त कुमार मेहरा ने बताया कि आमजन को 251 औषधीय पौधें भी वितरित किये, साथ ही वृक्षारोपण करते हुए आमजन को औषधीय पौधों के महत्व के बारे में जानकारी भी दी। प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए पर्यावरण संरक्षण अति आवश्यक है। (NSUI) के 52वें स्थापना दिवस के सुअवसर पर आइए, हम सब मिलकर निरतंर बढ़ते हुए पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण कर प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment