मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
झडवासा मे आजाद हिन्द फोज का 78 वाँ स्थापना दिवस मनाया
अजमेर जिले के नसीराबाद क्षेत्र के झड़वासा में आज आजाद हिन्द फौज का 78वा स्थापना दिवस मनाया गया । कार्यक्रम के पूर्व सरपंच भंवर सिंह गौड़ द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलित कर माला पहना , पुष्प अर्पित किए । इस अवसर पर सरपंच गौड ने सुभाष चन्द्र बोस की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए देश को आजादी दिलाने मे उनकी महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए उनके बलिदान को देश सदा याद रखेगा जानकारी दी । कार्यक्रम में योगचार्य विनोद आर्य, दिनेश वैष्णव, विष्णु पंवार, मानवेन्द्र सिंह, सेठी गौड़, जीवराज मेघवंशी, नानू सिंह पंवार आदि के साथ कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।