झडवासा मे हर्षोल्लास से मनाया 73 वाँ गणतंत्र दिवस

झडवासा मे हर्षोल्लास से मनाया 73 वाँ गणतंत्र दिवस

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के झड़वासा कस्बे में 73 वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय , भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र और ग्राम सेवा सहकारी समिति पर ध्वजारोहण के बाद सरपंच भँवर सिंह गौड के मुख्य आतिथ्य, पूर्व सरपंच देवकरण गुर्जर और भामाशाह दिनेश सोनी के विशिष्ट आतिथ्य के साथ प्रधानाचार्य कौशल्या यादव ने विद्यालय के मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया ।इस बार भी कोराना गाईडलाईन होने से छोटे रुप मे आयोजित इस कार्यक्रम मे प्रधानाचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा की हम सबको कोरोना की तीसरी लहर ओमिक्रोन को भी हल्के में नही लेना है । ओर इससे सावधान रहने की जरूरत है । हमे गाईड लाइन की पूरी पालना करते रहना है।
इस मौके पर प्रधानाचार्य ने विधालय के विगत वर्ष की विद्यालय की मुख्य गतिविधियां और मुख्य जरूरतों को सबके सामने रखा । इस अवसर पर सरपंच भँवर सिंह गौड ने विद्यालय प्रांगण में ब्लॉक फर्श कराने का कार्य शुरु कराने और विद्यालय के मुख्य गेट निर्माण के लिए सहयोग की बात रखी । जिस पर भामाशाह कैलाश पंवार ने 15001 रुपये, दिनेश सोनी ने 11000 रुपये, तारा चंद जांगिड़ ने 11000 रुपये, बलबीर सिंह पंवार 5100 रुपये व सांवर लाल जाट , भगत आदि ने 500 -500 रुपये नकद सहयोग देने की घोषणा की । अब यह कार्य ग्राम पंचायत व भामाशाहो के सहयोग से शीघ्र प्रारम्भ किया जायेगा ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment