नसीराबाद मे एक विधालय की बालिका के साथ छेडछाड का मामला दर्ज
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद सदर थाना अन्तर्गत ग्राम बनेवडा निवासी एक ग्रामीण ने ग्राम के चार युवाओं पर उसकी नाबालिग लड़की को विधालय जाते समय गलत फब्तियां कसने , अश्लील बाते कर परेशान करने का आरोप लगाते हुए नसीराबाद सदर थाने मे गांव के ही हिम्मत , महेन्द्र , जयसिंह व रामराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । रिपोर्ट मे बताया कि उसकी दो लडकीया गांव के बालिका विद्यालय मे पढती है । अभी कुछ समय से 15 वर्षीय बडी लडकी विधालय नही जा रही थी । कारण जानने पर उसने रोते हुए गांव के चार युवाओं पर परेशान करने की जानकारी दी । युवको के हौसले इतने बुलंद हो गए कि 18 तारीख रात्रि को हिम्मत पुत्र बाबूसिंह व महेन्द्र पुत्र मोहन रावत घर मे घुस आए । घर मे जाग होने पर भाग निकले । परिवार जनो पीछा किया पर हाथ नही आये । जिस पर लडकी के पिता ने नसीराबाद सदर थाने मे रिपोर्ट दर्ज करा चारो युवकों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की । जिस पर थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा ने मामला दर्ज कर अपराध धारा 354घ , 509 भादस व 11/12 पोक्सो एक्ट मे मामला दर्ज कर चारो युवको के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया ।