मसूदा के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शिव कुमार दुबे के खिलाफ छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज
महिला शिक्षक से छेड़छाड़ व आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर अनुसुचित जाति जनजाति एक्ट में दर्ज हुआ मुकदमा दर्ज
पुलिस उप अधीक्षक ईश्वर सिंह करेंगे जांच
ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पर आ सकती है कार्रवाई की आंच
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । महिला शिक्षक से छेड़छाड़ व आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले को लेकर पीड़ित शिक्षिका की रिपोर्ट पर
पुलिस ने मसूदा के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शिव कुमार दुबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शिव कुमार दुबे पर महिला शिक्षक के साथ आपत्तिजनक तरीके से छेड़छाड़ करने व आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप हैं। अनुसूचित जाति की महिला शिक्षक द्वारा पुलिस को दी रिपोर्ट में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शिव कुमार दुबे पर पद का रोब दिखाकर महिला शिक्षक को आपत्तिजनक तरीके से पकड़ने व दबोचने की कोशिश करने व आपत्तिजनक टिप्पणी करने सहित विभिन्न प्रकार से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिला शिक्षक ने पुलिस से न्याय दिलाने एवं जीवन बचाने की गुहार लगाई हैं। बहरहाल पुलिस ने पीड़ित महिला शिक्षक की रिपोर्ट पर आरोपी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शिव कुमार दुबे के खिलाफ मामला अपराध धारा 354 (T) (1) (i). 354 (D), 509, 506 IPC 3 (1) (w) (ii) 3 (2) (va) SC/ST के अन्तर्गत दर्ज कर जांच पुलिस उप अधीक्षक ईश्वर सिंह के जिम्मे की गई है।