देरांठू मे एक दूसरे ने कराये मारपीट के मुकदमे दर्ज वही शान्ति भंग के आरोप मे हुये दो गिरफ्तार

देरांठू मे एक दूसरे ने कराये मारपीट के मुकदमे दर्ज वही शान्ति भंग के आरोप मे हुये दो गिरफ्तार

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के सदर थाने मे शुक्रवार को परस्पर मारपीट के मुकदमे के साथ शान्ति भंग के आरोप मे दो ग्रामीण हुये गिरफ्तार । सदर थाना नसीराबाद मे दर्ज रिपोर्ट के अनुसार ग्राम देरांठू छोटू बैरवा पुत्र पोखर बैरवा ने रिपोर्ट दी कि गांव मे उसका बाडा बना हुआ है । जिसमे उसके जानवर रहते है वह वही उसकी रोडी है । बाडे के पास मे शिव लौहार का मकान है । शिव लौहार ओर उसके परिवार वाले बाडे के सामने कचरा ओर मिट्टी डालते है । सुबह उसके परिवार की महिलाएं सीता , गीता , रतनी व मनफूल बाडे पर जाकर कचरा व मिट्टी हटाने लगी तो शिवराज की लडकियां पायल , काजल , शिवानी व पुत्र राजू आए ओर गाली गलौज करते हुये कचरा व मिट्टी नही हटाने की कहते हुए महिलाओं पर पत्थर फेके । जिससे महिलाओं के चोटे आई । वही सीता पत्नी शिवराज लौहार ने रिपोर्ट दी कि 5 जनवरी की सुबह घर के सामने नाली मे मनफूल , लाली , रतन , गीता , मनराज , गोटा , धनराज , रामसिंह , जसराज , किस्मत व काली ने मिट्टी डालकर नाली बन्द कर दी । उलाहना देने पर आरोपी घर मे घुस आए ओर धक्का मुक्की करते हुए मारपीट करने लगे । शोर सुनकर पुत्री पायल ओर शानू बचाने आई तो उसके साथ मारपीट करते हुये बेइज्जत किया । उन्होंने घर पर पत्थर फैके । पुलिस ने दोनो के मामले दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी ।
शान्ति भंग के आरोप मे दो गिरफ्तार
देरांठू के ही दो व्यक्तियों को खेत व मकान के मामले मे लडाई झगड़ा कर रहे हिम्मत पुत्र भवंरलाल नायक व पुखराज पुत्र शिवनारायण नायक को सदर थाना पुलिस ने शान्ति भंग के आरोप मे गिरफ्तार किया ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment