श्री बालाजी आई टी आई भवानीखेडा मे हुआ केरियर सेमिनार आयोजित
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर ।श्री बालाजी आई टी आई भवानीखेड़ा ( नसीराबाद ) की और से व्यवसाय शिक्षा के अन्तर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भवानीखेड़ा (अजमेर) के छात्र छात्राओं के लिए केरियर सेमिनार आयोजित किया गया। जिसमे कॉलेज के संस्थापक योगेश सोनी के निर्देशानुसार कार्यक्रम को आयोजित किया गया । इसमें विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में केरियर संबंधी जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम में सरकार द्वारा चलाए जा रहे युवा रोजगार योजना की जानकारी दी गयी तथा डीजल, इलेक्ट्रीशियन,फिटर, हेल्थ एंड सैनेटरी और वायरमैन क्षेत्र में युवाओ को रोजगार संबंधी विस्तृत जानकारी देकर उनका मार्गदर्शन किया गया। व कक्षा 11वीं और कक्षा 12 वीं के विद्यार्थियों की ऑन जॉब ट्रेनिंग (10 दिन) श्री बालाजी ITI भवानीखेड़ा स्थान नसीराबाद, (अजमेर) में करवाई गई । जिसमें विद्यालय के अध्यापक विनोद सर , जय श्री मेम , बलदेव सर आदि उपस्थित रहे । विद्यार्थियों को जॉब प्लेसमेंट ITI कोर्सेज ओर RS-CIT ओर भविष्य में आने वाली विभिन्न रोजगार के अवसर और चुनोतियाँ के बारे में अवगत कराया । कार्यक्रम में कॉलेज के प्रिंसिपल कपिल शर्मा , प्रेमचन्द , जय प्रकाश जाटोलिया , मोहित आदि उपस्थित थे ।