10 दिन तक पैदल यात्रा के बाद,नहर पदयात्री पहुंचे जयपुर

14

10 दिन तक पैदल यात्रा के बाद,नहर पदयात्री पहुंचे जयपुर।

28 फरवरी को मुख्यमंत्री को दिया जाएगा ज्ञापन।

पंडित पवन भारद्वाज /दिव्यांग जगत

मुंडावर (24 फरवरी) मुंडावर के लिए नहर की डीपीआर बनाने बाबत मुंडावर पंचायत समिति के पूर्व प्रधान रोहिताश चौधरी के नेतृत्व में चली पदयात्रा शनिवार को जयपुर पहुंच गई। इससे पहले पदयात्रा जमराव गढ़ से चैनपुरा नाई, नाई की थड़ी, चामुंडा का बास एवं रामगढ़ मोड से होती हुई शाम को गलता गेट पहुंच गई। जहां पदयात्री पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे रोहिताश्व चौधरी, अपर लोक अभियोजक रामअवतार चौधरी एवं एडवोकेट अखिलेश कौशिक ने वार्ता में बताया कि मुख्यमंत्री गहलोत ने बजट में नहर परियोजना के लिए 13000 करोड राशि स्वीकृत की है। जिसमें मुंडावर क्षेत्र के लिए नहर की डीपीआर बनाने के लिए 28 फरवरी को माननीय मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार को ज्ञापन सौंपा जावेगा। साथ में यही बताया कि मुंडावर विधानसभा के समस्त क्षेत्र में भूमिगत पानी का जलस्तर एक हजार मीटर तक नीचे चला गया है। वह भी बोरिंग करने के बाद कहीं किसी नसीब से निकल जाए। जिस कारण किसानों की किसानी सूख रही है। किसान व मजदूर पलायन के कगार पर है। यदि क्षेत्र में यमुना से नहर का पानी आ जाए तो किसानों एवं पीने के पानी की समस्या से निजात मिल जाएगा। इस दौरान उन्होंने पदयात्रा में चल रहे सभी पदयात्रियों को पदयात्रा की साथ चलने के लिए धन्यवाद दिया एवं माननीय भंवर जितेंद्रऔर माननीय मुख्यमंत्री को बजट में 13000 करोड़ रुपए स्वीकृत करने के लिए मुंडावर की जनता की ओर से आभार प्रकट किया। तथा मुंडावर नहर की डीपीआर बनवाने के लिए 28 फरवरी को भंवर जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में हजारों की संख्या में किसान राजस्थान सरकार को ज्ञापन सौंपेगे।इस मौके पर पदयात्री राजेंद्र चौधरी, राहुल शर्मा, चेतराम मेघवाल, ताहिर खान, रमेश सेन, मोहित जिंदल, कमल शर्मा सहित सैकड़ों पदयात्री मौजूद रहे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment