नसीराबाद क्षेत्र के रामसर , देरांठू , लोहरवाड़ा , भटियाणी व झडवासा मे पीएम किसान सम्मान योजना के केवाईसी कार्य हेतू आज लगाये जा रहे शिविर
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र मे पीएम किसान सम्मान योजना के लाभार्थियों की केवाईसी के कार्य हेतू नसीराबाद तहसीलदार के आदेशानुसार रामसर , देरांठू , लोहरवाड़ा , भटियाणी व झडवासा के ग्राम पंचायत मुख्यालय पर प्रातः 10 बजे से सांय 5.30 तक शिविर लगाये जा रहे है । पीएम किसान सम्मान योजना की केवाईसी कराने के किसान पंचायत मुख्यालय पहुंच कर अपनी केवाईसी कराये । जिससे पीएम किसान योजना का लाभ मिलता रहे ।