नेताजी स्कूल नसीराबाद में लगेगा रविवार को आधार से वोटर आईडी को लिंक कराने का कैंप
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । निर्वाचन विभाग राजस्थान द्वारा कल रविवार को समस्त मतदान केंद्रों पर विशेष रूप वोटर आईडी को आधार से लिंक कराने के लिए कैंप लगाया जा रहा । जिसमे नसीराबाद के भी वार्ड नंबर 01 के मतदाता भी राजकीय नेताजी उच्च प्राथमिक विद्यालय में आकर अपने अपने वोटर आईडी को आधार से लिंक करा सकते है । जिसमे बीएलओ सुल्तान खोकर , रामधन जाट , श्रीमती मधु कोली भी सेवाएं देगी । वर्तमान में आधार को वोटर आईडी से लिंक करने के लिए बीएलओ भी घर घर जाकर के यह कार्य कर रहे हैं।