कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह जी राठौड का चित्तौड़ मे आयोजित जनाक्रोश महा घेराव मे जाते समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर नसीराबाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । जल एवं संसाधन कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह राठौड़ को चित्तौड़गढ़ मैं जनाक्रोश महा घेराव में सम्मिलित होने के लिए जाते समय नसीराबाद के स्थानीय राष्ट्रीय राजमार्ग पर नसीराबाद भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रोककर भव्य स्वागत किया। इस स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने जल एवं संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह का ढोल डमाकों के साथ पुष्प वर्षा कर,माला, साफा,दुपट्टा पहनाकर तलवार भेंट कर स्वागत किया। इसी दौरान भाजपा पर्यटन एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अजमेर देहात के जिला संयोजक सतीश पारचे ने नसीराबाद छावनी एरिया को नगर पालिका मैं सम्मिलित करने का प्रस्ताव रखा । जिस पर गजेंद्र सिंह राठौड़ ने शीघ्र ही केंद्र सरकार से कार्यवाही करवाने का आश्वासन दिया। इस स्वागत के कार्यक्रम में समाजसेवी एवं एडवोकेट संदीप अग्रवाल, सांस्कृतिक एवं पर्यटन प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक सतीश गौड़, विधि प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक एडवोकेट ललित नारायण मेहरा,काना चावरिया,छुट्टन अजयपाल , अरुण पारचे ,राजेश पचेरवाल,मनोज पारचे,सुरेंद्र पारचे , एडवोकेट अनूप पारचे आदि सहित कई भाजपा कार्यकर्ता स्वागत में मौजूद रहे।