गांव गरीब किसान एवं युवा एवं आमजन को समर्पित बजट– रिंकू कंवर राठौड़
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । भाजपा श्रीनगर मंडल अध्यक्ष केके जोशी तिहारी ने बताया कि शुक्रवार को आत्मनिर्भर भारत का आत्मनिर्भर बजट पर अजमेर देहात जिला संयोजक रिंकू कंवर राठौड़ ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित कर बजट पर चर्चा की।
राठौर ने बताया कि भारत की कृषि को आधुनिक बनाने में नए तरीकों को अपनाने पर जोर देते हुए केमिकल फ्री बनाने जैसे बड़े कदम इस बजट में उठाए हैं। बजट में युवाओं को 60 लाख नई नौकरियां एवं किसानों को मजबूत करने के लिए नई योजनाओं को भी लागू किया गया है।
बजट पर चर्चा करते हुए सह संयोजक सुभाष वर्मा भिनाय ने बताया कि मोदी सरकार का बजट देश की प्रगति एवं दूरगामी सोच वाला बजट है। वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि यह बजट इतने दूरगामी सोच का बजट है कि कुछ दशक बाद इसे टर्निंग प्वाइंट या मील का पत्थर की तरह देखा जाएगा । यह बजट उस तैयारी के साथ आया है कि भारत अपनी आजादी की सौवीं सालगिरह मनाते समय कितना सशक्त हो सकता है । इसमे भारत की नीव को मजबूत करने के लिए ढांचागत सुविधाओं के विकास पर जोर है । इस बजट में लाखों करोड़ों रुपए का आवंटन विभिन्न योजनाओं के लिए किया है । पूंजी खर्च का इतना बड़ा आवंटन भविष्य के प्रति उत्साह जनक सोच को दिखाता है । बजट में 50000 करोड रुपए हॉस्पिटल सेक्टर में खर्च किए जाएंगे । किसान निधि में 68000 करोड रुपए खर्च कर 11 करोड़ किसानों को लाभ पहुंचाया जाएगा।
भाजपा श्रीनगर मंडल अध्यक्ष के के जोशी ने बजट पर कहा कि सभी वर्गों का समावेश इस बजट में किया गया है । मोदी सरकार का बजट गांव गरीब किसान सभी के लिए समर्पित है। इसमे युवाओं को अधिक रोजगार मिलेंगे। वही महिलाओं के लिए भी आत्मनिर्भर बजट पर सुविधाएं दी गई है। इस अवसर पर आये सभी पदाधिकारी व कार्यक्रताओं को
केंद्र सरकार के इस बजट के पत्रक वितरण किए गए ।
बजट चर्चा में जिला देहात सह संयोजक महेश बोयत , श्रीनगर मंडल महामंत्री महावीर मेघवंशी , मंडल महामंत्री मेघराज रावत , मंडल उपाध्यक्ष कैप्टन मेवा सिंह रावत , पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि राम सिंह रावत , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल रावत , ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष महावीर जांगिड़ , एससी मोर्चा उपाध्यक्ष मोहनलाल मेघवंशी , श्रीनगर मंडल युवा मोर्चा महामंत्री कमलेश नागर , विष्णु प्रसाद शर्मा , मंडल संयोजक संतोष टॉक , बूथ अध्यक्ष जयसिंह रावत , मंडल आईटी संयोजक उत्तम सिंह रावत एवं सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।